JSW Energy || JSW एनर्जी

JSW एनर्जी कंपनी प्रोफाइल, मालिक, चैयरमेन, MD & CEO, नेटवर्थ, संचालन, पावर प्लांट, विकी और अधिक (JSW Energy company Details in hindi)

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) एक भारतीय बिजली कंपनी है, जो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ट्रेडिंग के व्यवसाय में लगी हुई है। यह JSW ग्रुप का हिस्सा है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy)
लीगल नाम:- JSW एनर्जी लिमिटेड
प्रकार (Type):- पब्लिक
इंडस्ट्री:- एनर्जी

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 1994
मुख्य लोग:- सज्जन जिंदल (चेयरमैन & MD)
प्रशांत जैन (ज्वाइंट MD & CEO)
मुख्यालय:- मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज:- BSE: 533148
NSE: JSWENERGY
राजस्व (Revenue):- ₹18,965 करोड़ ( 2026)
कुल संपत्ति (Total Asset):- ₹1,27,659 करोड़ ( 2026)
नेटवर्थ:- ₹23,781 करोड़ ( 2026)
मालिक:- JSW ग्रुप
वेबसाइट:- www.jsw.in/energy

कंपनी के बारे में (About Company)

JSW Energy  एक लीडिंग भारतीय बिजली कंपनी है, जो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ट्रेडिंग के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी की स्थापना 1994 में हुई थी।

वर्तमान में कंपनी 6,677 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं, जिसमें 3,158 मेगावाट थर्मल पावर, 1,391 मेगावाट जलविद्युत, 1,461 मेगावाट पवन और 667 मेगावाट सौर ऊर्जा शामिल है।

JSW Energy  संचालन (Operations)

ताप विद्युत संयंत्र (Thermal Power Plant)

रत्नागिरी पावर प्लांट (Ratnagiri Power Plant)

रत्नागिरी प्लांट: यह पॉवर प्लांट महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में जयगढ़ के पास नंदीवाडे गांव में स्थित है। इस पावर प्लांट को जुलाई 2007 में लॉन्च किया गया था। इसमें 300MW की चार इकाइयाँ (कुल 1460MW) शामिल हैं।

बाड़मेर पावर प्लांट (Barmer Power Plant)

बाड़मेर प्लांट: यह पावर प्लांट राजस्थान के बाड़मेर जिले में भद्रेश गांव में स्थित है। इसमें 135MW की 8 इकाइयाँ (कुल 1080MW) शामिल हैं।

विजयनगर पावर प्लांट (Vijayanagar Power Plant)

कर्नाटक के विजयनगर में स्थित इस प्लांट में दो अलग-अलग व्यावसायिक इकाइयाँ हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 860MW है।

विजयनगर प्लांट में दो अलग-अलग व्यावसायिक इकाइयाँ इस प्रकार हैं:

SBU I: यह यूनिट साल 2000 में चालू की गई थी। यह भारत में अपनी तरह की पहली यूनिट है, जो किसी भी संयोजन की मल्टी फ्यूल टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। इसमें 130MW की 2 इकाइयाँ (कुल 260MW) शामिल हैं।

SBU II: यह यूनिट साल 2009 में चालू की गई थी। इसमें 300MW की 2 इकाइयाँ (कुल 600MW) शामिल हैं।

रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy)

करछम वांगटू जलविद्युत प्लांट (Karcham Wangtoo plant)

करछम वांगटू प्लांट हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में सतलुज नदी पर स्थित है। इसकी उत्पादन क्षमता 1091MW है। 2015 में JSW ग्रुप ने जेपी ग्रुप (Jaypee Group) से करछम वांगटू प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया था।

बसपा प्लांट (Baspa Plant)

बसपा प्लांट हिमालय के ऊंचे इलाकों में स्थित है और इसकी उत्पादन क्षमता 300 मेगावाट है। इसे 8 जून 2013 की चालू किया गया था।

विजयनगर सोलर पावर प्लांट (Vijayanagar Solar Power Plant)

विजयनगर सोलर प्लांट कर्नाटक में विजयनगर में स्थित है। यह 225 MW का सोलर पावर प्लांट है। इसे अप्रैल 2022 में शुरू किया गया था।


JSW Energy अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. जेएसडब्ल्यू एनर्जी कंपनी क्या करती है?

ANS: जेएसडब्ल्यू एनर्जी एक भारतीय बिजली कंपनी है, जो बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और ट्रेडिंग के व्यवसाय में लगी हुई है।

Q. जेएसडब्ल्यू एनर्जी के मालिक कौन है?

ANS: जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड JSW ग्रुप की कंपनी है।