जियो फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी प्रोफाइल, चैयरमेन, नेटवर्थ, बिज़नेस, प्रोडक्ट, सहायक कंपनियां & जॉइंट वेंचर, विकी और अधिक (Jio Financial Services company details in hindi)
Jio Financial Services एक भारतीय गैर-जमा स्वीकार करने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। जिसे पहले रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
बायो/विकी (Bio/Wiki)
| नाम:- | जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) |
| लीगल नाम:- | जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड |
| प्रकार (Type):- | पब्लिक |
| इंडस्ट्री:- | वित्तीय सेवाएं |
प्रोफाइल (Profile)
| स्थापना की तारीख:- | 1999 |
| मुख्य लोग:- | कुन्दपुरा वामन कामथ (चेयरमैन) |
| मुख्यालय:- | मुंबई, महाराष्ट्र |
| स्टॉक एक्सचेंज:- | BSE: 543940 NSE: JIOFIN |
| वेबसाइट:- | www.jfs.in |
Jio Financial Services कंपनी के बारे में (About Company)
कंपनी की स्थापना 1999 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के वित्तीय विभाग का शाख़ा रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के रूप में की थी। उसके बाद 2002 में कंपनी का नाम बदलकर रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड कर दिया था। और जुलाई 2023 में कंपनी का नाम फिर से बदलकर जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कर दिया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपने वित्तीय सेवा कारोबार को अलग करने के लिए डी-मर्ज करके जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में स्थापित किया था। इस डी-मर्जर के बाद RIL ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को 15,500 करोड़ रुपये के कैश और लिक्विड एसेट्स सौंपे थे। इसके परिणामस्वरूप जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के पास 20,700 करोड़ रुपये की लिक्विड कैपिटल हो गई थी।
कंपनी 21 अगस्त 2023 को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। जिसके परिणाम स्वरूप RIL के शेयरहोल्डर को 1:1 में JFS के शेयर प्राप्त हुए थे। और अब कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एक भारतीय गैर-जमा स्वीकार करने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है।
व्यवसाय (Business)
Jio Financial Services अपने ग्राहकों को डिजिटल और सुलभ वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है, जो इस प्रकार है:-
- लोन
- इंश्योरेंस ब्रोकिंग
- पेमेंट बैंक
- पेमेंट समाधान
Jio Financial Services सहायक कंपनियां & जॉइंट वेंचर (Subsidiaries & Joint Venture)
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनियां और जॉइंट वेंचर इस प्रकार है:-
सहायक कंपनियां (Subsidiaries)
- जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL)
- जियो इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड (JIBL)
- जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (JPSL)
जॉइंट वेंचर (Joint Venture)
- जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच 70:30 का एक जॉइंट वेंचर है।
- ब्लैकरॉक और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने जियो ब्लैकरॉक बनाने के लिए एक समझौते की घोषणा की थी, जो एक 50:50 जॉइंट वेंचर है।