Reliance Industries || रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी प्रोफाइल

रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, मालिक, चैयरमेन, नेटवर्थ, बिज़नेस, सहायक कंपनियां, विकी और अधिक (Reliance Industries company success story in hindi)

Reliance Industries लिमिटेड (RIL) एक भारतीय मल्टीनेशनल बिजनेस ग्रुप है। जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित हैं। बाजार पूंजीकरण और राजस्व के हिसाब से रिलायंस भारत की सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी है और दुनिया भर में 100वीं सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के व्यवसायों में पेट्रोकेमिकल्स, प्राकृतिक गैस, ऊर्जा, टेलीकम्युनिकेशन, मास मीडिया, टैक्सटाइल और रिटेल शामिल हैं।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)
लीगल नाम:- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
प्रकार (Type):- पब्लिक
इंडस्ट्री:- बिजनेस ग्रुप

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 1958
फाउंडर:- धीरू भाई अंबानी
मुख्य लोग:- मुकेश अंबानी (चेयरमैन & MD)
मुख्यालय:- मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज:- BSE: 500325
NSE: RELIANCE
LSE: RIGD
राजस्व (Revenue):- ₹11,75,919 करोड़ ( 2026)
कुल संपत्ति (Total Asset):- ₹21,78,140 करोड़ ( 2026)
नेटवर्थ:- ₹10,85000 करोड़ ( 2026)
मालिक:- मुकेश अंबानी
वेबसाइट:- www.ril.com

Reliance Industries कंपनी के बारे में (About Company)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी है और भारत में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1958 में एक दूरदर्शी भारतीय उद्यमी धीरूभाई अंबानी ने थी और वह एक छोटी उद्यम फर्म के रूप में वस्तुओं, विशेष रूप से मसालों और पॉलिएस्टर यार्न का व्यापार करते थे। उसके बाद कंपनी ने ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, प्राकृतिक गैस, रिटेल, दूरसंचार, मास मीडिया और टेक्सटाइल में अपने बिजनेस का विस्तार किया था।

अब वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण और राजस्व के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी है, और दुनिया भर में 100वीं सबसे बड़ी कंपनी है। यह भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट टैक्स पेयर है और सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है, जो भारत के कुल व्यापारिक निर्यात का 7% हिस्सा है। यह फॉर्च्यून 500 में प्रवेश करने वाली पहली निजी स्वामित्व वाली भारतीय कंपनी थी।

व्यवसाय (Business)

Reliance Industries के व्यवसायों में ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, प्राकृतिक गैस, रिटेल, टेलीकम्युनिकेशन, आयल रिफाइनिंग, मास मीडिया और टेक्सटाइल शामिल हैं।

संस्थापक & टीम (Founder & Team)

रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना 1958 में धीरूभाई अंबानी ने की थी।

धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani)

धीरूभाई अंबानी ने 1958 रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की थी। धीरूभाई अंबानी एक दूरदर्शी भारतीय उद्यमी थे। उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज को एक छोटी कपड़ा मिल से भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनाने का श्रेय दिया जाता है। धीरूभाई अंबानी का 2002 में निधन हो गया था। 2016 में उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार था।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर है। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई (तत्कालीन यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई यूनिवर्सिटी) से केमिकल इंजीनियरिंग में BE की प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया था।

1981 में उन्होंने अपने पिता धीरूभाई अंबानी को उनके पारिवारिक व्यवसाय, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को चलाने में मदद करना शुरू किया था। अगस्त 2023 तक $91.2 बिलियन की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ वह एशिया में सबसे अमीर व्यक्ति और दुनिया में 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Reliance Industries सहायक कंपनियां (Subsidiaries)

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मुख्य सहायक कंपनियां इस प्रकार है:

  • जियो प्लेटफार्म लिमिटेड
  • रिलायंस रिटेल
  • रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर
  • नेटवर्क 18
  • रिलायंस लाइफ साइंस
  • रिलायंस लॉजिस्टिक्स
  • रिलायंस क्लिनिकल रिसर्च सर्विसेज
  • रिलायंस सोलर
  • रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड
  • रिलायंस इरोज प्रोडक्शंस LLP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. रिलायंस इंडस्ट्रीज में क्या काम होता है?

ANS: रिलायंस इंडस्ट्रीज ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स, प्राकृतिक गैस, रिटेल, टेलीकम्युनिकेशन, आयल रिफाइनिंग, मास मीडिया और टेक्सटाइल जैसे कई बिज़नेस में काम करती हैं।

Q. रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की नेटवर्थ कितनी है?

ANS: रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की नेटवर्थ 2023 तक 7,15,872 करोड़ रुपये है।

Q. रिलायंस इंडस्ट्री किसकी है?

ANS: रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अम्बानी है, जो कंपनी की 50% से ज्यादा हिस्सेदारी रखते है।

Q. क्या जिओ रिलायंस इंडस्ट्रीज का हिस्सा है?

ANS: हाँ, जिओ रिलायंस इंडस्ट्रीज का हिस्सा है, जो जिओ प्लेटफार्म लिमिटेड के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है।