Tata Consumer Products || टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी प्रोफाइल, प्रोडक्ट्स, ब्रांड, विज़न, लीडरशिप टीम, सहायक कंपनियां, ज्वाइंट वेंचर, अधिग्रहण, विकी और अधिक (Tata Consumer Products company success story in hindi)

Tata Consumer Products एक भारतीय FMCG कंपनी है और यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है। पहले इसे टाटा ग्लोबल बेवरेजेस लिमिटेड (TGBL) के नाम से जाना जाता था। कंपनी का कॉर्पोरेट मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। टाटा टी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला चाय ब्रांड है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर है तथा कॉफी का एक प्रमुख उत्पादक है।

Tata Consumer Products बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products)
लीगल नाम:- टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड
प्रकार (Type):- पब्लिक
इंडस्ट्री:- FMCG

Tata Consumer Products प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 1962
मुख्य लोग:- एन चंद्रशेखरन (चेयरमैन)
सुनील डिसूजा (MD & CEO)
मुख्यालय:- कोलकाता, पश्चिमी बंगाल
स्टॉक एक्सचेंज:- BSE: 500800
NSE: TATACONSUM
राजस्व (Revenue):- ₹20,290 करोड़ ( 2026)
कुल संपत्ति (Total Asset):- ₹34,453 करोड़ ( 2026)
नेटवर्थ:- ₹23,698 करोड़ (2026)
पैरेंट कंपनी:- टाटा ग्रुप
वेबसाइट:- www.tataconsumer.com

Tata Consumer Products कंपनी के बारे में (About Company)

आज टाटा ग्लोबल बेवरेजेस लिमिटेड (TGBL), जिसका नाम बदलकर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कर दिया गया है, जाने-पहचाने ब्रांडों – टाटा टी, टेटली, टाटा साल्ट, Eight O’Clock Coffee, हिमालयन वाटर और टाटा सम्पन्न, टाटा सोलफुल, टाटा ग्लूको प्लस और टाटा वाटर प्लस जैसे उभरते ब्रांडों का घर है।

कंपनी के ब्रांड दुनिया भर में 40 से अधिक देशों में मौजूद हैं। टाटा कंज्यूमर के रूप में, कंपनी का लक्ष्य उच्च-गुणवत्ता, टिकाऊ और इनोवेटिव उत्पाद प्रदान करना है।

Tata Consumer Products प्रोडक्ट & ब्रांड्स (Product & Brands)

टाटा कंज्यूमर अपने ग्राहकों के लिए कई प्रकार के प्रोडक्ट पेश करता है। यहां कंपनी के प्रोडक्ट की जानकारी दी गई है:

चाय (Tea)

  • Tata Tea
  • Tetley
  • Good Earth
  • Teapigs
  • Vitax
  • Joekels

कॉफ़ी (Coffee)

  • Eight O’Clock
  • Tata Coffee Grand
  • Sonnets by Tata Coffee
  • Tata Coffee Gold
  • Tata Coffee Quick Filter
  • Tata Coffee Cold Coffee

तरल पेय पदार्थ (Liquid Beverages)

  • Himalayan Natural Mineral Water
  • Tata Copper+
  • Tata Gluco+
  • Good Earth
  • Tata Fruski

फूड्स (Foods)

  • टाटा नमक
  • टाटा संपन्न
  • टाटा सोलफुल
  • टाटा सिंपली बेटर
  • टाटा गोफिट
  • Himalayan Honey & Preserves
  • Tata Sampann Yumside

Tata Consumer Products लीडरशिप & टीम (Leadership & Team)

एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran)

नटराजन चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन हैं, जो टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों की होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर हैं। वह अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे और उन्हें जनवरी 2017 में चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वह टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, एयर इंडिया, टाटा केमिकल्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, इंडियन होटल्स सहित कई ग्रुप ऑपरेटिंग कंपनियों के बोर्ड की अध्यक्षता भी करते हैं।

वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के 2009 – 2017 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थे। 2022 में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

सुनील डिसूजा (Sunil D’Souza)

सुनील डिसूजा अप्रैल 2020 से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के MD और CEO हैं। वह मद्रास विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता (IIM-C) के पूर्व छात्र हैं। इससे पहले, उन्होंने चार साल से अधिक समय तक व्हर्लपूल इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने 1993 में हिंदुस्तान यूनिलीवर में अपना करियर शुरू किया था। उसके बाद उन्होंने पेप्सिको में लगभग 15 साल बिताए, जहाँ उन्होंने कई नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभाईं, कंपनी के खाद्य और पेय पोर्टफोलियो के व्यावसायिक पहलुओं को संभाला और एशियाई देशों के एक बड़े समूह में व्यवसाय का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था।

सहायक कंपनियां & ज्वाइंट वेंचर

सहायक कंपनियां (Subsidiaries)

  • नौरिशको बेवरेजेज लिमिटेड
  • टाटा कंज्यूमर सोलफुल प्राइवेट लिमिटेड
  • टाटा स्मार्टफूड्ज लिमिटेड
  • टाटा कॉफी लिमिटेड
  • टाटा टी एक्सट्रैक्शन Inc
  • अमलगमेटेड प्लांटेशंस प्रा. लिमिटेड
  • कानन देवन हिल्स प्लांटेशंस कंपनी प्रा. लिमिटेड

ज्वाइंट वेंचर (Joint Venture)

टाटा स्टारबक्स प्राइवेट लिमिटेड: टाटा स्टारबक्स अक्टूबर 2012 में स्टारबक्स कॉफी कंपनी और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के बीच एक ज्वाइंट वेंचर के रूप में भारत आया था।

Tata Consumer Products विजन & मिशन (Vision & Mission)

विजन (Vision): बेहतर जीवन और संपन्न समुदायों का निर्माण करने के लिए

मिशन (Mission): हर दिन जुनून के साथ बढ़ना और इनोवेशन करना।

अधिग्रहण (Aquisition)

यहां टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के सभी अधिग्रहणों की जानकारी दी गई है:

अधिग्रहण की तारीख स्टार्टअप/कंपनी
2000 Tetley
2005 Good Earth
2006 Eight O’Clock Coffee
2006 Joekels
2007 Mouth Everest Mineral Water
2007 Vitax
2021 Kottaram Agro Foods (KAF)
2021 Tata SmartFoodz Ltd

Tata Consumer Products  बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में क्या आता है?

ANS: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में टाटा टी, टेटली, टाटा साल्ट, Eight O’Clock Coffee, हिमालयन वाटर और टाटा सम्पन्न, टाटा सोलफुल, टाटा ग्लूको प्लस और टाटा वाटर प्लस जैसे कई प्रोडक्ट आते है।

Q. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स क्या करती है?

ANS: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक भारतीय FMCG कंपनी है और यह टाटा ग्रुप का हिस्सा है। टाटा टी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला चाय ब्रांड है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चाय निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर है तथा कॉफी का एक प्रमुख उत्पादक है।