मेट्रो ब्रांड्स | Metro Brands

मेट्रो ब्रांड्स कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, स्थापना, फाउंडर, प्रोडक्ट्स, ब्रांड, विज़न, राजस्व, प्रतियोगी विकी और अधिक (Metro Brands company details in hindi)

Metro Brands मुंबई में स्थित एक भारतीय मल्टी-ब्रांड फुटवियर रिटेल कंपनी है। जिसे पहले मेट्रो शूज के नाम से जाना जाता था। मेट्रो ब्रांड्स भारत के 136 शहरों में 598 मेट्रो शोरूम के नेटवर्क से काम करता है।

Metro Brands बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands)
लीगल नाम:- मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड
प्रकार (Type):- पब्लिक
इंडस्ट्री:- रिटेल, फैशन, ई-कॉमर्स

Metro Brands प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 1977
फाउंडर:- मलिक तेजानी
मुख्य लोग:- रफीक मलिक (चेयरमैन)
फराह मलिक भांजी (MD)
निसान जोसेफ (CEO)
मुख्यालय:- मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज:- BSE: 543426
NSE: METROBRAND
राजस्व (Revenue):- ₹2,863.6 करोड़ ( 2026)
कुल संपत्ति (Total Asset):- ₹4,015.30 करोड़ ( 2026)
नेटवर्थ:- ₹25,625 करोड़ ( 2026)
वेबसाइट:- www.metrobrands.com

Metro Brands कंपनी के बारे में (About Company)

मेट्रो ब्रांड्स सबसे बड़े भारतीय फुटवियर और एसेसरीज स्पेशियलिटी रिटेलर्स में से एक हैं। 1955 में कंपनी ने मुंबई में अपना पहला मेट्रो ब्रांड्स स्टोर खोला था और तब से सभी फुटवियर जरूरतों के लिए वन-स्टॉप-शॉप के रूप में विकसित हुए हैं, पुरुषों, महिलाओं, यूनिसेक्स और बच्चों सहित पूरे परिवार के लिए ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत सीरीज की रिटेल सेल्स करते हैं।

Metro Brands रिटेल ऑपरेशन इनके स्टोर और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ-साथ ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से किया जाता हैं। यह अपने फिजिकल स्टोरों के अलावा अपनी वेबसाइटों, विभिन्न मार्केटप्लेस के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से ग्राहकों को एक सर्वव्यापी अनुभव प्रदान करते हैं। हमारे सभी ब्रांड विभिन्न लीडिंग B2C और B2B मार्केटप्लेस पर लिस्टेड और बेचे जाते हैं।

Metro Brands इतिहास & स्थापना (History & Establishment)

मेट्रो ब्रांड्स की शुरुआत 1955 में मुंबई के कोलाबा में एक स्टैंडअलोन शू स्टोर के रूप में हुई थी। इसका नाम मेट्रो सिनेमा के नाम पर रखा गया था, जो स्टोर पास में स्थित था। कंपनी 1977 में मेट्रो शूज प्राइवेट लिमिटेड के रूप में इनकॉरपोरेट हुई थी।

उसके बाद कंपनी ने 2000 में अपना पहला ब्रांड मोची लॉन्च किया था। मार्च 2007 को कंपनी का नाम बदलकर मेट्रो शूज़ लिमिटेड कर दिया था। 2010 में कंपनी ने अपना ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया और 100 रिटेल स्टोर का आंकड़ा पार कर लिया था। उसके बाद 2012 में कंपनी के 200 रिटेल स्टोर हो गए थे।

सितंबर 2018 में कंपनी का नाम मेट्रो शूज़ लिमिटेड से बदलकर मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड कर दिया गया था। 2020 तक कंपनी के 550 से ज्यादा रिटेल स्टोर हो गए थे। दिसंबर 2021 में कंपनी ₹1,367.5 करोड़ के IPO (initial public offering) के माध्यम से BSE और NSE पर लिस्ट हुई थी।

Metro Brands प्रोडक्ट/ब्रांड (product/brand)

  • Metro Shoes
  • Mochi Shoes
  • FitFlop
  • Walkway Shoes
  • Crocs
  • daVinchi
  • Cheemo

Metro Brands संस्थापक & टीम (Founder & Team)

मलिक तेजानी (Malik Tejani)

मलिक तेजानी स्वतंत्रता से पहले मुंबई के कोलाबा में एक जूतों के स्टोर पर काम करते थे। जब भारत आजाद हुआ तो विभाजन के संकट के कारण दुकान के मालिक को भारत छोड़ना पड़ा था।

उस समय उनके पास स्टोर संभालने का विकल्प था। उन्होंने अपने एक शुभचिंतक से कर्ज लिया और उस स्टोर खरीदा था। उन्होंने स्टोर का नाम मेट्रो शूज रखा, जो मुंबई के लोकप्रिय मेट्रो सिनेमा से लिया गया है। आज, मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड भारत में सबसे प्रसिद्ध फुटवियर ब्रांडों में से एक है।

रफीक मलिक (Rafique Malik)

रफीक मलिक मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के चेयरमैन हैं। अपने पिता के बाद उन्होंने देश भर में अपने पिता के विचार को आगे बढ़ाकर कंपनी को संभाला और किफायती फैशन फुटवियर बाजार में जगह बनाना चाहते है। वह एक हावर्ड ग्रैजुएट है।

रफीक मलिक ने कंपनी को आज देश में स्टाइलिश फुटवियर कलेक्शन के अग्रणी प्रदाताओं में से एक बना दिया है। रफीक मलिक को 45 से अधिक वर्षों के रिटेल अनुभव के साथ भारतीय फुटवियर रिटेल का उस्ताद माना जाता है।

फराह मलिक भांजी (Farah Malik Bhanji)

फराह मलिक भांजी मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) है। उनके पास 20 साल का पेशेवर अनुभव है, जो उन्हें आज की अपेक्षाओं के अनुसार ब्रांड को संचालित करने की क्षमता देता है। मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से पहले फराह ने मार्केटिंग में अपना करियर शुरू किया था।

विजन (Vision)

विजन: भारत का सबसे बड़ा स्पेशलिटी फुटवियर और एक्सेसरीज रिटेलर बनना।

प्रतियोगी (Competitors)

मेट्रो ब्रांड्स लिमिटेड के मुख्य प्रतियोगी इस प्रकार है:

  • रिलैक्सो फुटवियर
  • कैंपस एक्टिव
  • बाटा इंडिया
  • मिर्जा इंटरनेशन लिमिटेड
  • लिबर्टी शूज
  • खादिम इंडिया

मेट्रो ब्रांड्स कंपनी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. मेट्रो ब्रांड क्या है?

ANS: मेट्रो ब्रांड्स मुंबई में स्थित एक भारतीय मल्टी-ब्रांड फुटवियर रिटेल कंपनी है। जिसे पहले मेट्रो शूज के नाम से जाना जाता था।

Q. मेट्रो शूज इंडियन ब्रांड है?

ANS: मेट्रो ब्रांड्स मुंबई में स्थित एक भारतीय मल्टी-ब्रांड फुटवियर रिटेल कंपनी है। यह एक भारतीय ब्रांड है।