कारदेखो | CarDekho

CarDekho भारत की लीडिंग ऑटोटेक कंपनी है, जो यूजर्स को उनके लिए सही कार खरीदने में मदद करती है। कारदेखो ने भारतीय ऑटो इकोसिस्टम को सफलतापूर्वक डिजिटाइज़ किया है और सबसे बड़ा पर्सनल मोबिलिटी प्लेयर बनने के अपने विजन पर काम कर रहा है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- कारदेखो (CarDekho)
लीगल नाम:- गिरनार सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड
प्रकार (Type):- प्राइवेट
इंडस्ट्री:- ऑटोमोटिव, ईकॉमर्स

CarDekho प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 2008
फाउंडर:- अमित जैन
अनुराग जैन
उमंग कुमार
CEO:- अमित जैन
मुख्यालय:- जयपुर, राजस्थान
राजस्व (Revenue):- ₹2,795 करोड़
(2026)
वैल्युएशन:- $1.2 बिलियन
फंडिंग:- $497.5 मिलियन
वेबसाइट:- www.cardekho.com

CarDekho कंपनी के बारे में (About Company)

कारदेखो भारत का लीडिंग कार सर्च वेंचर है, जो यूजर्स को उनके लिए सही कार खरीदने में मदद करता है। इसकी वेबसाइट और ऐप में रिच ऑटोमोटिव कॉन्टेंट जैसे एक्सपर्ट रिव्यूज, विस्तृत विवरण और कीमतें, तुलना के साथ-साथ भारत में उपलब्ध सभी कार ब्रांडों और मॉडलों के वीडियो और फोटो हैं।

वाहनों की खरीद की सुविधा के लिए कंपनी ने कई ऑटो निर्माताओं, 4000 से अधिक कार डीलरों और कई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के साथ टाई-अप किया है।

CarDekho  न केवल व्यापार के लिए वाहनों को लिस्ट करता है बल्कि यूजर्स को पुरानी कारों को खरीदने और बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म भी प्रदान करता है। CarDekho.com ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, कि यूजर्स को डीलर शोरूम में जाने से पहले कार मॉडल का शानदार अनुभव मिले।

कारदेखो का अपना ई-स्टोर भी है। यह ई-स्टोर स्टिकर, फ्लोर मैट, स्क्रैच रिमूवर, पॉलिश, मोबाइल चार्जर, शैम्पू, नेविगेटर, सीट कवर, टायर, अलॉय व्हील, कार स्टीरियो, कार परफ्यूम, सन फिल्म जैसे कई ऑटोमोबाइल एक्सेसरीज की एक विस्तृत सीरीज को पेश करता है।

कारदेखो की वेबसाइट पर एक ऑटोमोटिव फोरम है, जहां कंपनी के साथ काम कर रहे एक्सपर्ट्स और समीक्षक रिव्यूवर फोरम पर पोस्ट किए गए कार से संबंधित सवालों का जवाब देते हैं और उनका समाधान करते हैं।

स्थापना (Establishment)

कार देखो की स्थापना 2008 में अमित जैन और अनुराग जैन ने की थी। CarDekho.com गिरनारसॉफ्ट कंपनी का एक प्रोडक्ट है।

संस्थापक (Founder)

कारदेखो के फाउंडर अमित जैन और अनुराग जैन हैं। अमित जैन कंपनी के CEO और को-फाउंडर हैं जबकि अनुराग जैन कंपनी में COO और को-फाउंडर के रूप में काम करते हैं। CarDekho द्वारा Gaadi.com का अधिग्रहण करने के बाद से उमंग कुमार कंपनी के को-फाउंडर बने थे।

अमित जैन (Amit Jain)

अमित जैन ने आईआईटी, दिल्ली से की डिग्री प्राप्त की थी और उसके बाद उन्होंने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को ज्वाइन किया था। एक साल से अधिक समय तक कंपनी के साथ करने के बाद वह TCS को छोड़कर ट्रिलॉजी में शामिल हो गए, जहां वे प्रोडक्ट मैनेजर थे। उनके बाद उन्होंने कंपनी के CEO और को-फाउंडर के रूप में गिरनारसॉफ्ट की शुरुआत की थी।

अनुराग जैन (Anurag Jain)

अनुराग जैन ने IIT दिल्ली से गणित और कंप्यूटिंग में इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की थी। जैन i2 टेक्नोलॉजीज में एक सीनियर सिस्टम सलाहकार थे, जिसके बाद वे एक सीनियर ऑपरेशंस रिसर्च एनालिस्ट के रूप में सेबर होल्डिंग्स में शामिल हो गए थे। वह वर्तमान में गिरनारसॉफ्ट में COO और को-फाउंडर के रूप में काम कर रहे हैं।

उमंग कुमार (Umang Kumar)

उमंग कुमार पहले Gaadi.com के को-फाउंडर थे, लेकिन बाद में CarDekho  द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद से वह टीम के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वह कारदेखो में को-फाउंडर और अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।

बिजनेस मॉडल & रेवेन्यू मॉडल (Business Model & Revenue Model)

CarDekho पुरानी कारों के लिए एक ईकामर्स वेबसाइट के रूप में काम करता है। कारदेखो का बिजनेस और रेवेन्यू मॉडल बहुत ही सरल और स्पष्ट है। यहां उन माध्यमों के बारे में बताया गया है, जिनसे कंपनी अपना रेवेन्यू अर्जित करती है:

  • निर्माताओं और डीलरों से कमीशन
  • लीड जेनरेशन
  • स्पॉन्सर्ड एडवरटाइजमेंट्स
  • कार बीमा
  • एफिलेट मार्केटिंग
  • एडसेंस

निवेशक & फंडिंग (Funding & Investors)

CarDekho ने अब तक 497.5 मिलियन डॉलर की कुल फंडिंग प्राप्त की है। आइए जानते हैं कार देखो की फंडिग का विवरण:

  1. 27 नवंबर 2013 में कार देखो ने सीरीज A राउंड में सिकोइया कैपिटल इंडिया से 15 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  2. 28 जनवरी 2015 में कार देखो ने सीरीज B राउंड में हिलहाउस कैपिटल ग्रुप, Bourne Capital से 50 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  3. 28 मई 2015 में कार देखो ने वेंचर फंडिंग राउंड में HDFC बैंक से इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  4. 21 मार्च 2016 में कार देखो ने वेंचर फंडिंग राउंड में कैपिटल G से इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  5. 21 मार्च 2018 में कार देखो ने सीरीज B राउंड में सिकोइया कैपिटल इंडिया से 2.5 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  6. 3 जनवरी 2019 में कार देखो ने सीरीज C राउंड में कैपिटल G, हिलहाउस कैपिटल ग्रुप और सिकोइया कैपिटल इंडिया से 110 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  7. 5 दिसम्बर 2019 में कार देखो ने सीरीज D राउंड में Ping An Global Voyager Fund से 70 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  8. 13 अक्टूबर 2021 में कार देखो ने डेब्ट फाइनेंसिंग राउंड में 50 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।
  9. 13 अक्टूबर 2021 में कार देखो ने सीरीज E राउंड में LeapFrog Investments से 200 मिलियन डॉलर की इन्वेसमेंट प्राप्त की थी।

अधिग्रहण (Aquisition)

कार देखो ने अब तक कुल 4 कंपनियों का अधिग्रहण किया है। यहां कार देखो के सभी अधिग्रहणों की जानकारी दी गई है:

अधिग्रहण की तारीख स्टार्टअप/कंपनी राशि (Amount)
सितम्बर 2014 Gaadi Web ज्ञात नही
सितंबर 2015 Zigwheels ज्ञात नही
अगस्त 2018 PowerDrift ज्ञात नही
नवंबर 2019 Carmudi Philippines ज्ञात नही

प्रतियोगी (Competitors)

कार देखो के मुख्य प्रतियोगी इस प्रकार है:

  • Droom
  • Quikr
  • Olx
  • Mahindra First Choice Wheels
  • Cars24

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. कार देखो का मालिक कौन है?

ANS: कारदेखो की स्थापना अमित जैन और अनुराग जैन ने की थी। अमित जैन कंपनी के CEO हैं जबकि अनुराग जैन कंपनी में COO के रूप में काम करते हैं।

Q. कार देखो का बिजनेस क्या है?

ANS: कारदेखो पुरानी कारों के लिए एक ईकामर्स वेबसाइट के रूप में काम करता है। कारदेखो का बिजनेस और रेवेन्यू मॉडल बहुत ही सरल और स्पष्ट है। भारत में कार देखो लीडिंग कार सर्च वेंचर है जो यूजर्स को उनके लिए सही कार खरीदने में मदद करता है।