Manappuram Finance || मणप्पुरम फाइनेंस

मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, MD & CEO, नेटवर्थ, प्रोडक्ट, सहायक कंपनियां, CSR, विकी और अधिक (Manappuram Finance Company profile in hindi)

Manappuram Finance भारत की लीडिंग गोल्ड लोन NBFC में से एक है। यह गोल्ड लोन, माइक्रोफाइनेंस, हाउसिंग लोन और वाणिज्यिक वाहन लोन प्रदान करने में लगा हुआ है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- मणप्पुरम फाइनेंस
लीगल नाम:- मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड
प्रकार (Type):- पब्लिक
इंडस्ट्री:- गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 1949
फाउंडर:- VC पद्मनाभन
मुख्य लोग:- वीपी नंदकुमार (MD & CEO)
मुख्यालय:- वल्लपड़, त्रिशूर, केरल
स्टॉक एक्सचेंज:- BSE: 531213
NSE: MANAPPURAM
राजस्व (Revenue):- ₹7,653.4 करोड़ ( 2026)
कुल संपत्ति (Total Asset):- ₹75,074 करोड़ ( 2026)
नेटवर्थ:- ₹15,352 करोड़ ( 2026)
वेबसाइट:- www.manappuram.com

Manappuram Finance कंपनी के बारे में (About Company)

मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड भारत की लीडिंग गोल्ड लोन NBFC में से एक है। कंपनी की स्थापना 1949 में वीसी पद्मनाभन द्वारा तटीय गांव वलपद (त्रिशूर जिला) में की गई थी। उस समय यह फर्म मामूली पैमाने पर गिरवी दलाली और धन उधार देने में शामिल थी। वीसी पद्मनाभन की मृत्यु के बाद 1986 उनके बेटे वीपी नंदकुमार ने बागडोर संभाली थी।

उसके बाद कंपनी ने कई माइलस्टोन पार करने के साथ अद्वितीय विकास की कहानी रही है। 1992 में कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के नाम से इनकॉरपोरेट हुई थी। और उसके बाद कंपनी तीव्र गति से विकसित हुई। आज 28 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में इसकी 5000 से अधिक (सहायक कंपनियों की शाखाएं शामिल हैं) शाखाएं हैं, जिनकी assets under management (AUM) 354.52 बिलियन रुपये है।

प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)

मणप्पुरम फाइनेंस अपने ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत रेंज प्रदान करता है, जो इस प्रकार हैं:

  • गोल्ड लोन
  • पर्सनल लोन
  • बिजनेस लोन
  • फॉरेक्स और मनी ट्रांसफर
  • वाहन लोन
  • डोरस्टेप गोल्ड लोन
  • माइक्रो होम फाइनेंस
  • टू व्हीलर फाइनेंस
  • स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज़ फाइनेंस
  • रेस्टोरेंट फाइनेंस
  • खाद्य उद्योग को लोन

संस्थापक (Founder)

Manappuram Finance के फाउंडर वीसी पद्मनाभन है।

स्वर्गीय वीसी पद्मनाभन (Late V.C. Padmanabhan)

मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी की स्थापना 1949 में तटीय गांव वलपद, जिला त्रिशूर, केरल में स्वर्गीय वीसी पद्मनाभन द्वारा की गई थी। उस समय यह फर्म मामूली पैमाने पर गिरवी दलाली और धन उधार देने में शामिल थी।

वीपी नंदकुमार (V.P. Nandakumar)

वीपी नंदकुमार बैंकिंग और विदेश व्यापार में अतिरिक्त योग्यता के साथ विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। अपनी शिक्षा पूरी करने के तुरंत बाद वह पूर्ववर्ती नेदुंगडी बैंक लिमिटेड में शामिल हो गए। 1986 में अपने पिता वीसी पद्मनाभन के निधन के बाद, उन्होंने पारिवारिक व्यवसाय संभालने के लिए बैंक से इस्तीफा दे दिया था। 1992 में उन्होंने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड को बढ़ावा दिया और तब से कंपनी के निदेशक हैं।

सहायक कंपनियां (subsidiaries)

Manappuram Finance की निम्नलिखित सहायक कंपनियाँ हैं:

  • मणप्पुरम होम फाइनेंस लिमिटेड
  • मणप्पुरम इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड
  • आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड
  • मणप्पुरम कॉम्पटेक एंड कंसल्टेंट्स लिमिटेड

सीएसआर (CSR)

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility) में कंपनी की पहल को आगे बढ़ाने के लिए अक्टूबर 2009 में मणप्पुरम फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। फाउंडेशन की प्रमुख परियोजना “जनरक्षा मणप्पुरम मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना” जो कंपनी के वलपद प्रधान कार्यालय के आसपास स्थित सात पंचायतों में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के 20,000 परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।

वे अब त्रिशूर जिले के कुछ प्रमुख अस्पतालों में कैशलेस इलाज के साथ-साथ प्रति वर्ष 60,000 रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा देखभाल के पात्र हैं। मणप्पुरम फाउंडेशन ने कम आय वाले परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को CA/CS/ICWA जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए मणप्पुरम अकादमी फॉर प्रोफेशनल एजुकेशन की स्थापना की है। कंपनी को वर्ष 2014 के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए गोल्डन पीकॉक अवार्ड्स में ‘विशेष प्रशस्ति’ से सम्मानित किया गया था।