Adani Group || अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप (अडानी समूह) प्रोफाइल, फाउंडर, मालिक, चेयरमैन, व्यवसाय, राजस्व, कंपनी लिस्ट, विकी और अधिक (Adani Group details in Hindi)

Adani Group एक भारतीय मल्टीनेशनल बिज़नेस ग्रुप है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। इस ग्रुप की स्थापना गौतम अडानी द्वारा 1988 में कमोडिटी ट्रेडिंग व्यवसाय के रूप में की थी। इस ग्रुप के व्यवसायों में पोर्ट मैनेजमेंट, खनन, विद्युत उत्पादन और ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, नेचुरल गैस, हवाई अड्डे के संचालन, इंफ्रास्ट्रक्चर, और फ़ूड प्रोसेसिंग शामिल हैं।

प्रोफाइल (Profile)

नाम:- अडानी ग्रुप (अडानी समूह)
स्थापना:- 1988
फाउंडर:- गौतम अडानी
मुख्य लोग:- गौतम अडानी (चेयरमैन)
राजेश अडानी (MD)
मुख्यालय:- अहमदाबाद, गुजरात
राजस्व (Revenue):- ₹2,71,664 लाख करोड़ (2026)
कर्मचारियों की संख्या:- 48,000+ (2026)
वेबसाइट:- www.adani.com

Adani Group कंपनी के बारे में (About Company)

अडानी ग्रुप की शुरुआत 1988 में गौतम अडानी द्वारा कमोडिटी ट्रेडिंग के रूप में की गई थी। और उसके बाद अडानी ग्रुप ने इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक और एनर्जी सहित कई अन्य इंडस्ट्री में अपने बिज़नेस को डाइवर्सिफाइड करना शुरू किया था। कंपनी ने 1998 में भारत का पहला प्राइवेट पोर्ट, मुंद्रा पोर्ट बनाया था और बाद में एयर पोर्ट, रोड्स, और पावर प्लांट में विस्तार किया था।

अडानी ग्रुप सौर और पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एक अग्रणी खिलाड़ी है। कंपनी ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका जैसे देशों में पोर्ट्स, माइनिंग और पावर प्लांट में निवेश करके विश्व स्तर पर अपने परिचालन का विस्तार किया है।

अदानी ग्रुप का मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। यह भारत के सबसे बड़े बिज़नेस ग्रुप में से एक है। अडानी ग्रुप विशाल पोर्टफोलियो में बंदरगाह, ऊर्जा, कृषि व्यवसाय, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवाएँ जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।

व्यवसाय (business)

Adani Group ने रिन्यूएबल एनर्जी, पोर्ट मैनेजमेंट, फ़ूड प्रोसेसिंग, तेल और गैस उत्पादन तथा माइनिंग जय विभिन्न उद्योगों में व्यापार संचालन के साथ पूरे भारत और विदेशों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। 2023 तक इस समूह में लगभग 48,000+ कर्मचारियों का वर्कफोर्स है। और अडानी ग्रुप की 7 कंपनियां सार्वजानिक रूप से BSE और NSE पर लिस्ट है।

यहां अडानी ग्रुप के मुख्य बिजनेस वर्टिकल दिए गए है:

ऊर्जा और उपयोगिताएँ (Energy and Utilities)

  • रिन्यूएबल पावर जनरेशन
  • सोलर मैन्युफैक्चरिंग
  • पवन टरबाइन जेनरेटर मैन्युफैक्चरिंग
  • पावर ट्रांसमिशन
  • पावर डिस्ट्रीब्यूशन
  • गैस डिस्ट्रीब्यूशन
  • थर्मल पावर जनरेशन
  • प्राकृतिक संसाधन

ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स (Transportation and Logistics)

  • कृषि लॉजिस्टिक्स
  • पोर्ट्स & टर्मिनल
  • लॉजिस्टिक्स
  • इंडस्ट्रियल लैंड

इन्क्यूबेशन (Incubation)

  • डिफैंस और एयरोस्पेस
  • एयरपोर्ट्स
  • रोड, मेट्रो और रेल
  • डाटा सेण्टर
  • फल

अन्य (Other)

  • एडिबल ऑयल्स & फ़ूड
  • रियल एस्टेट

फाउंडर (Founder)

Adani Group की स्थापना 1988 में गौतम अडानी द्वारा की गई थी।

गौतम अडानी (Gautam Adani)

गौतम अडानी अडानी ग्रुप के फाउंडर और चैयरमेन हैं। इनका जन्म एक गुजराती जैन परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा अहमदाबाद के शेठ चिमनलाल नागिनदास विद्यालय स्कूल में हुई थी। उसके बाद उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय में कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन दूसरे वर्ष के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।

उन्होंने 1988 में अडानी ग्रुप की की शुरुआत की थी। गौतम अडानी के नेतृत्व में अडानी ग्रुप ने रिन्यूएबल एनर्जी, पोर्ट मैनेजमेंट, तेल और गैस उत्पादन, माइनिंग और फ़ूड प्रोसेसिंग जैसे विभिन्न उद्योगों में व्यापार संचालन के साथ पूरे भारत और विदेशों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।

राजेश अडानी (Rajesh Adani)

राजेश अडानी अडानी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर है। राजेश शुरुआत से ही अदाणी समूह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।अपने मजबूत नेतृत्व और पारस्परिक कौशल के साथ, वह समूह के संचालन का नेतृत्व करते हैं और इसके व्यावसायिक संबंधों को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

Adani Group कंपनी सूची (Adani Group Company List)

यहाँ पर अदानी ग्रुप की सहायक कंपनियां की लिस्ट दी गई है।

ऊर्जा (Energy)

  • अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL)
  • अडानी पावर लिमिटेड (APL)
  • अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL)

उपयोगिताओं (Utilities)

  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL)
  • अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL)

सीमेंट (Cement)

  • अंबुजा सीमेंट्स
  • ACC
  • सांघी सीमेंट

ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स (Transportation and Logistics)

  • अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (AP&SEZ)
  • अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL)
  • अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (ARTL)
  • नार्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (NQXT)

टेक्नोलॉजी और डाटा सेंटर्स (Technology & Data Centers)

  • अडानी कॉननेक्स
  • SIBIA एनालिटिक्स और कंसल्टिंग सर्विसेज
  • अडानी डिजिटल लैब्स

कंस्यूमर & B2C (Consumer & B2C)

  • अडानी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड (ADL)
  • अडानी विल्मर लिमिटेड (AWL)

मीडिया (Media)

  • NDTV
  • BQ Prime

रियल एस्टेट (Real Estate)

  • अडानी प्रॉपर्टीज लिमिटेड