Emcure Pharmaceuticals || एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, स्थापना, फाउंडर, मालिक, CEO & MD, बिज़नेस मॉडल, फंडिंग, विजन & मिशन, प्रतियोगी, विकी और अधिक (Emcure Pharmaceuticals success story in hindi)

Emcure Pharmaceuticals एक भारतीय मल्टीनेशनल फार्मास्यूटिकल्स कंपनी है। और कंपनी का मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टैबलेट, कैप्सूल (सॉफ्टजेल कैप्सूल और हार्ड-जेल कैप्सूल दोनों) और इंजेक्टेबल शामिल हैं।

Emcure Pharmaceuticals बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals)
लीगल नाम:- एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड
प्रकार (Type):- प्राइवेट
इंडस्ट्री:- फार्मास्युटिकल

प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 1981
फाउंडर:- सतीश मेहता
मुख्य लोग:- सतीश मेहता (CEO & MD)
सुनील मेहता (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, प्रोजेक्ट)
नमिता थापर (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, भारतीय बिजनेस)
मुख्यालय:- पुणे, महाराष्ट्र
राजस्व (Revenue):- ₹5,812 करोड़
(US$730 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2022)
नेट इनकम:- ₹702 करोड़
(US$88 मिलियन)
(वित्त वर्ष 2022)
वेबसाइट:- www.emcure.com

Emcure Pharmaceuticals कंपनी के बारे में (About Company)

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स भारत की उन टॉप 12 फार्मा कंपनियों में शामिल है, जो वैश्विक स्तर पर विभिन्न प्रकार के फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग में संलग्न हैं।

कंपनी 70 देशों में फैले 5 रिसर्च & डेवलपमेंट सेंटर्स के साथ स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, रक्त से संबंधित, ऑन्कोलॉजी, श्वसन, CNS और HIV सहित सभी प्रमुख चिकित्सीय क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है।

एमक्योर के पास देश भर में स्थापित 14 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज के साथ लगभग 350+ ब्रांड हैं।

इतिहास & स्थापना (History & Establishment)

Emcure Pharmaceuticals की शुरुआत सतीश रमनलाल मेहता ने साल 1981 में की थी। कंपनी एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के रूप में इनकॉरपोरेट थी। उसके बाद कंपनी ने 1983 में भोसरी, पुणे में पहली मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज की शुरुआत की थी।

1995 में एम्क्योर ने इंडियन फॉर्मूलेशन बिजनेस को लॉन्च किया था। कंपनी ने 2001 जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड कंपनी को इनकॉरपोरेट किया था, जो बायोथेरेप्यूटिक्स के डेवलप, उत्पादन और कमर्शियलाइजिंग के लिए समर्पित है।

2002 में कम्पनी ने ज़ुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड को इनकॉरपोरेट किया था और पहला चिराल प्रोडक्ट लॉन्च किया था। 2004 में एमक्योर फार्मास्युटिकल USA (अब हेरिटेज फार्मास्युटिकल लैब्स) को इनकॉरपोरेट और इन-हाउस API R&D शुरू किया था।

2005 में हिंजवाड़ी, पुणे में सॉलिड फैसिलिटी शुरू की गई थी और पहली USFDA की मंजूरी दी गई थी। 2006 में कुरकुंभ में API सुविधा शुरू की थी। उसी वर्ष इंजेक्टेबल & एमक्योर बायोटेक लिमिटेड (अब जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड) की सुविधा को शुरू किया था।

2007 में कंपनी ने हिंजवाड़ी, पुणे में इंजेक्टेबल फैसिलिटी के लिए USFDA की मंजूरी मिल गई थी। पहला इन-हाउस बायोसिमिलर TNK-Tpa लॉन्च किया था। 2009 में जम्मू में सॉलिड डोज फैसिलिटी को शुरू किया था। 2010 हिंजवाड़ी, पुणे में साइटोटॉक्सिक फैसिलिटी को शुरू किया था।

2012 में कंपनी ने BICNU के वर्ल्ड वाइड राइट्स को हासिल किया था। एमक्योर UK के गठन के साथ UK में अपने ऑपरेशन को शुरू किया था। 2014 में Tillomed Laboratories, UK का अधिग्रहण किया था।

2015 में कंपनी ने मार्कन फार्मास्युटिकल्स Inc, कनाडा का अधिग्रहण किया था। 2016 में कंपनी ने जर्मनी में भारद्वाज फार्मा GMBH का अधिग्रहण किया था। 2019 में साणंद इंजेक्टेबल्स फैसिलिटी ने साणंद F-ll (API) के लिए USFDA की मंजूरी मिली थी। 2021 में एमक्योर की सहायक कंपनी जेनोवा का mRNA टीका परीक्षण में प्रवेश किया था।

Emcure Pharmaceuticals व्यवसाय (Business Model)

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स पिछले तीन दशकों से एक प्रतिष्ठित और डाइवर्सिफाइड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी के रूप में स्थापित किया है। एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स दुनिया भर के 70 से अधिक देशों में उपस्थित है।

रिसर्च & डेवलपमेंट (R&D) पर ध्यान देने के साथ, कंपनी फॉर्मूलेशन, बायोलॉजिक्स, API के तहत प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की एक विस्तृत सीरीज की पेश करती है।

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के मुख्य बिजनेस इस प्रकार है:

  • Formulations
  • Biologics
  • APIs
  • Vaccines

संस्थापक & टीम (Founder & Team)

सतीश मेहता (Satish Mehta)

सतीश मेहता एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के फाउंडर हैं। और वह कंपनी के CEO और MD के रूप में भी काम करते हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट किया हैं और उन्होंने IIM, अहमदाबाद से मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है।

उन्होंने 1981 में मरीजों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से एमक्योर की शुरुआत की थी। सतीश मेहता के लीडरशिप में एमक्योर UK, कनाडा, सिंगापुर, ब्राजील और अन्य देशों में अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से 70 से अधिक देशों में उपस्थिति के साथ वैश्विक फार्मा बाजार में एक सम्मानित नाम बन गया है।

2016 में उनकी फोर्ब्स रिच लिस्ट में 1.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 82वें सबसे अमीर भारतीय के रूप में स्थान दिया था।

नमिता थापर (Namita Thapar)

नमिता थापर एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के भारतीय बिजनेस की कार्यकारी निदेशक (Executive Director) हैं। वह फूक्वा स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए ग्रेजुएट हैं और ICAI से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।

नमिता थापर गाइडेंट कॉर्पोरेशन, USA में 6 साल के कार्यकाल के बाद एमक्योर में CFO के रूप में शामिल हुईं थी। उसके बाद उनकी जिम्मेदारियां एमक्योर की सबसे बड़ी व्यावसायिक इकाई, इंडिया बिजनेस के मैनेजमेंट तक बढ़ गईं थी।

नमिता थापर को कई प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट अवार्ड्स द इकोनॉमिक टाइम्स ’40 अंडर 40′ अवार्ड, बार्कलेज हुरुन नेक्स्ट जेन लीडर रिकॉग्निशन, इकोनॉमिक टाइम्स 2017 वीमेन अहेड लिस्ट, वर्ल्ड वुमन लीडरशिप कांग्रेस सुपर अचीवर अवार्ड आदि से सम्मानित किया है।

सुनील मेहता (Sunil Mehta)

सुनील मेहता एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स) हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया हैं और इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट & रिसर्च, पुणे से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हैं।

वह जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के बोर्ड में भी काम करते हैं, जो एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की एक प्रमुख सहायक कंपनी है।

फंडिंग & निवेशक (Funding & Investor)

2006 में ब्लैकस्टोन ने एमक्योर में भारत में अपना पहला निवेश किया था। और 2014 में बैन कैपिटल ने एमक्योर में ब्लैकस्टोन के स्टेक का अधिग्रहण किया था।

कंपनी अब आईपीओ के माध्यम से 4,500 से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। प्राइवेट कंपनी बैन कैपिटल की कंपनी में 13.09% हिस्सेदारी है और वह 99.5 लाख शेयर बेचेगी, जबकि अन्य शेयरहोल्डर 22 लाख शेयर बेचेंगे।

विजन & मिशन (Vision & Mission)

विजन (Vision): हमारी वैज्ञानिक ताकत का लाभ उठाकर विश्व स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा समाधान प्रदान करना।

बुनियादी मूल्य (Core Values)

  • गुणवत्ता और रोगी-केंद्रित (Quality & patient-focused)
  • इंटीग्रिटी (Integrity)
  • इनोवेशन (Innovation)
  • टीम वर्क और सम्मान (Team work & Respect)
  • मूल्य संचालित (Value driven)

प्रतियोगी (Competitors)

एमक्योर फार्मास्युटिकल के मुख्य प्रतियोगी इस प्रकार है:

  • सन फार्मा
  • डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज
  • एबॉट इंडिया
  • टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स
  • बायोकॉन लिमिटेड
  • सिप्ला
  • इंटास फार्मास्युटिकल्स
  • सुप्रिया लाइफसाइंसेज
  • एल्केम लैबोरेट्रीज
  • नैटको फार्मा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स क्या है?

ANS: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स एक भारतीय मल्टीनेशनल फार्मास्यूटिकल्स अर्थात दवा कंपनी है।

Q. एमक्योर फार्मा का मालिक कौन है?

ANS: एमक्योर फ़ार्मास्यूटिकल्स के मालिक सतीश मेहता हैं। और वह कंपनी के फाउंडर & CEO है। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट किया है और अहमदाबाद के IIM से मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है

Q. एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स क्या करती है?

ANS: एमक्योर फार्मास्युटिकल वैश्विक स्तर पर बायोफार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत सीरीज के विकास, निर्माण और मार्केटिंग करती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टैबलेट, कैप्सूल (सॉफ्टजेल कैप्सूल और हार्ड-जेल कैप्सूल दोनों) और इंजेक्टेबल शामिल हैं।

Q. एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स कितना बड़ा है?

ANS: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स भारत की उन टॉप 12 फार्मा कंपनियों में शामिल है, जो ग्लोबल लेवल पर विभिन्न प्रकार के फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग में शामिल हैं। कंपनी 70 देशों में फैले 5 रिसर्च & डेवलपमेंट (R&D) सेंटर्स के साथ स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, रक्त से संबंधित, ऑन्कोलॉजी, श्वसन, CNS और HIV सहित सभी प्रमुख चिकित्सीय क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है। एमक्योर कंपनी के पास देश भर में स्थापित 14 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज के साथ लगभग 350+ ब्रांड हैं।