रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कंपनी सूरज एस्टेट डेवलपर्स का IPO 18 दिसंबर से खुल गया है। कंपनी इस IPO के जरिए 400 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
इस आईपीओ में निवेशक 20 दिसम्बर 2023 तक आवेदन कर सकते है। तथा इस IPO की प्राइस बैंड 340 से 360 रूपये प्रति इक्विटी शेयर होगी।
इस आईपीओ में कुल 400 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किये जायेंगे और इस इश्यू की फेस वैल्यू 5 रुपए तय की गई है।
इस आईपीओ में निवेशकों को एक लॉट में 41 शेयर मिलेंगे। जहाँ पर निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,760 रुपये है।
सूरज एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड एक रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी।
कंपनी दक्षिण मध्य मुंबई क्षेत्र में आवासीय और वाणिज्यिक अचल संपत्ति विकसित करती है। और कंपनी ने इस क्षेत्र में 42 प्रोजेक्ट्स पुरे किये है।
कंपनी अपने IPO से जुटाई गई राशि में से 285 करोड़ रुपये लोन चुकाने और 35 करोड़ रुपये मुंबई में जमीन के अधिग्रहण में इस्तेमाल करेगी।
इसके अलावा कंपनी की बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जायेगा। सितंबर 2023 तक के अनुसार कंपनी पर कुल 568.83 करोड़ रुपये बकाया है।