एनएमडीसी लिमिटेड कंपनी प्रोफाइल, मालिक, चैयरमेन & MD, नेटवर्थ, परिचालन खदानें, विकी और अधिक (NMDC Limited company details in hindi)
NMDC Limited भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जो लौह अयस्क, तांबा, रॉक फॉस्फेट, चूना पत्थर, डोलोमाइट, जिप्सम, बेंटोनाइट, मैग्नेसाइट, डायमंड, टिन, टंगस्टन, ग्रेफाइट, कोयला आदि की खोज (exploration) में शामिल है। इसे पहले राष्ट्रीय खनिज विकास निगम नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के रूप में जाना जाता था। यह भारत में लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है।
बायो/विकी (Bio/Wiki)
| नाम:- | एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Limited) |
| पूर्व नाम:- | राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) |
| प्रकार (Type):- | पब्लिक |
| इंडस्ट्री:- | माइनिंग |
प्रोफाइल (Profile)
| स्थापना की तारीख:- | 1958 |
| मुख्य लोग:- | अमिताव मुखर्जी (चेयरमैन & MD) |
| मुख्यालय:- | हैदराबाद, तेलंगाना |
| स्टॉक एक्सचेंज:- | BSE: 526371 NSE: NMDC |
| राजस्व (Revenue):- | ₹31,554 करोड़ (2026) |
| कुल संपत्ति (Total Asset):- | ₹48,019.1 करोड़ ( 2026) |
| नेटवर्थ:- | ₹33,835.62 करोड़ ( 2026) |
| मालिक:- | भारत सरकार |
| वेबसाइट:- | www.nmdc.co.in |
NMDC Limited कंपनी के बारे में (About Company)
कंपनी की स्थापना 1958 में नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के रूप के की गई थी। बाद में कंपनी का नाम बदलकर नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड कर दिया था। और 2007 में कंपनी का नाम फिर से बदलकर NMDC लिमिटेड कर दिया था।
NMDC Limited भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह भारत का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक और निर्यातक है। यह छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में तीन मशीनीकृत खदानों से 35 मिलियन टन से अधिक लौह अयस्क का उत्पादन करता है। यह मध्य प्रदेश के पन्ना में देश की एकमात्र यंत्रीकृत हीरा खदान भी संचालित करता है।
एनएमडीसी के सभी खनन परिसरों को भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है। एनएमडीसी का हैदराबाद में अपना स्वयं का R&D सेंटर है, जिसे UNIDO द्वारा उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त है। एनएमडीसी की सभी खदानों और R&D सेंटर के पास ISO और EMS मान्यताएं हैं।
परिचालन खदानें (Operating Mines)
NMDC Limited का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। एनएमडीसी चार लौह अयस्क यंत्रीकृत खदानों का संचालन कर रहा है, जो बैलाडीला लौह अयस्क खदान – किरंदुल कॉम्प्लेक्स, बैलाडीला लौह अयस्क खदान – बचेली कॉम्प्लेक्स छत्तीसगढ़ राज्य में तथा डोनिमलाई लौह अयस्क खदान और कुमारस्वामी लौह अयस्क खदान कर्नाटक राज्य में स्थित है।
लौह अयस्क के अलावा NMDC भारत में पन्ना, मध्य प्रदेश में अपनी मझगवां खदान से हीरे का एकमात्र संगठित उत्पादक है।