MedPlus || मेडप्लस कंपनी प्रोफाइल

मेडप्लस कंपनी प्रोफाइल, फाउंडर, मालिक, CEO, नेटवर्थ, बिज़नेस मॉडल, प्रोडक्ट, विकी और अधिक (MedPlus company success story in hindi)

MedPlus हेल्थ सर्विसेज एक भारतीय फार्मेसी रिटेल चेन है। मेडप्लस भारत में दूसरी सबसे बड़ी फार्मेसी चैन है, जो 2022 तक 374 शहरों में 3,000 से अधिक फार्मेसी स्टोर का संचालन कर रही है। मेडप्लस की स्थापना 2006 में मधुकर गंगादी ने की थी।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- मेडप्लस (MedPlus)
लीगल नाम:- मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड
प्रकार (Type):- पब्लिक
इंडस्ट्री:- फार्मेसी रिटेल

MedPlus प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 2006
फाउंडर:- मधुकर गंगादी
मुख्य लोग:- मधुकर गंगादी (MD & CEO)
भास्कर रेड्डी चेरुकुपल्ली (COO – आउटलेट ऑपरेशन)
सुरेंद्रनाथ मंटेना (COO – मेडप्लस मार्ट)
मुख्यालय:- हैदराबाद, तेलंगाना
स्टॉक एक्सचेंज:- BSE: 543427
NSE: MEDPLUS
राजस्व (Revenue):- ₹6,963.79 करोड़ ( 2026)
कुल संपत्ति (Total Asset):- ₹3,933 करोड़ ( 2026)
नेटवर्थ:- ₹1,850 करोड़ ( 2026)
वेबसाइट:- www.medplusindia.com

कंपनी के बारे में (About Company)

MedPlus हेल्थ सर्विसेज एक भारतीय ओमनीचैनल फार्मेसी रिटेल चेन है। कंपनी प्रिस्क्रिप्शन, OTC मेडिसिन, FMCG प्रोडक्ट्स, विटामिन, न्यूट्रीशन सप्लीमेंट्स और कई अन्य कई दवाएं बेचती है। मेडप्लस भारत में ऑप्टिकल समाधान और अन्य मेडिकल कंसल्टेशन सर्विसेज भी प्रदान करता है। यह अपोलो फार्मेसी के बाद भारत में दूसरी सबसे बड़ी फार्मेसी चैन है। मेडप्लस मार्ट ई-फार्मेसी स्टोर है जिसके जरिए कंपनी दवाइयां ऑनलाइन बेचती है।

MedPlus बिजनेस मॉडल (Business Model)

मेडप्लस एक ओमनीचैनल प्लेटफॉर्म है जो रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म दोनों के माध्यम से अपनी सर्विसेज प्रदान करता है। कंपनी ने फ्रेंचाइजी के जरिए अपने रिटेल स्टोर्स को बढ़ाया है। कंपनी पहले एक क्षेत्र चुनती है और उसके बाजार, जरूरतों और सप्लाई चेन का अध्ययन करती है। फिर यह प्लानिंग और रणनीतियों के इंप्लीमेंट द्वारा क्षेत्र में और उसके आसपास अपने रिटेल स्टोरों का विस्तार करना शुरू कर देती है।

मेडप्लस मेडप्लस मार्ट के माध्यम से अपने फार्मेसी बिजनेस का ऑनलाइन संचालन भी करता है। कंपनी ने 2020 में पैथ लैब और ऑप्टिकल बिजनेसेज में भी प्रवेश किया था।

संस्थापक (Founder)

MedPlus की स्थापना 2006 में मधुकर गंगादी ने की थी।

मधुकर गंगादी (Madhukar Gangadi)

मधुकर गंगादी मेडप्लस के फाउंडर, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हैं। उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। उसके बाद उन्होंने व्हार्टन स्कूल, पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी।