अल्केम लैबोरेट्रीज | Alkem Laboratories

अल्केम लैबोरेट्रीज कंपनी प्रोफाइल, इतिहास, प्रोडक्ट/सर्विस, फाउंडर, मालिक, विनिर्माण सुविधाएं, नेटवर्थ, अधिग्रहण, प्रतियोगी विकी और अधिक (Alkem Laboratories company success story in hindi)

Alkem Laboratories लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल फार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। यह भारत की पांचवीं सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी है। कंपनी की उपस्थिति 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) इसका प्रमुख बाजार है।

बायो/विकी (Bio/Wiki)

नाम:- अल्केम लैबोरेट्रीज (Alkem Laboratories)
लीगल नाम:- अल्केम लैबोरेट्रीज लिमिटेड
प्रकार (Type):- पब्लिक
इंडस्ट्री:- फार्मास्युटिकल

Alkem Laboratories प्रोफाइल (Profile)

स्थापना की तारीख:- 1973
फाउंडर:- संप्रदा सिंह
मुख्य लोग:- बासुदेव नारायण सिंह (एक्जीक्यूटिव चेयरमैन)
संदीप सिंह (MD)
मुख्यालय:- मुंबई, महाराष्ट्र
स्टॉक एक्सचेंज:- BSE: 539523
NSE: ALKEM
राजस्व (Revenue):- ₹14,712.3 करोड़
(2026)
कुल संपत्ति (Total Asset):- ₹21,097 करोड़
(2026)
नेटवर्थ:- ₹63,010 करोड़
(2026)
वेबसाइट:- www.alkemlabs.com

कंपनी के बारे में (About Company)

Alkem Laboratories लिमिटेड एक लीडिंग भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी है। कंपनी फार्मास्युटिकल और न्यूट्रास्युटिकल प्रोडक्ट्स के विकास, निर्माण और बिक्री में लगी हुई है। कंपनी ब्रांडेड जेनरिक, जेनेरिक दवाओं, एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (APIs) और न्यूट्रास्यूटिकल्स का उत्पादन करती है, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचती करती है।

भारत में 800 से अधिक ब्रांडों के पोर्टफोलियो के साथ अल्केम घरेलू बिक्री के मामले में भारत की पांचवीं सबसे बड़ी दवा कंपनी है। कंपनी की उपस्थिति 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में है, भारत के बाद अमेरिका कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

इनके पोर्टफोलियो में क्लैवम, पैन, पैन-डी और टैक्सिम-ओ जैसे शानदार ब्रांड शामिल हैं, जो भारत के टॉप 50 फार्मास्युटिकल ब्रांडों में शामिल हैं। अल्केम लेबोरेटरीज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और एनाल्जेसिक थेरेपी सेगमेंट में तीसरे स्थान पर है। कंपनी के पास भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में कई स्थानों पर 21 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं।

Alkem Laboratories इतिहास & स्थापना (History & Establishment)

संप्रदा सिंह एक डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन उनके भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने 1953 में एक मेडिकल सप्लाई स्टोर की स्थापना की थी। उसके बाद उन्होंने पटना में खुद की दवा वितरण कंपनी मगध फार्मा को शुरू किया था।

डिस्ट्रीब्यूशन में 16 वर्षों के बाद, उन्होंने 1970 में एरिस्टो लैब्स में फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग में प्रवेश करने का फैसला किया था। लेकिन असफलताओं और असफल साझेदारियों के बाद उन्होंने एक निर्णायक कदम उठाया, जिसने निश्चित रूप से भारतीय फार्मास्युटिकल मार्केट को बदल दिया था। यह कदम एल्केम लैबोरेटरीज की स्थापना करना था।

उसके बाद 1978 में कंपनी ने मुंबई के पास तलोजा में अपनी पहली मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शुरू की थी। 1992 में कंपनी ने दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी मांडवा, गुजरात में स्थापित की थी, जिसे 2005 में एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (APIs) मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में परिवर्तित कर दिया गया था।

2003 में कंपनी ने तलोजा में अपनी पहले रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) सेंटर को स्थापित किया था। 2014 में कंपनी आईपीओ के माध्यम से BSE और NSE पर लिस्ट हुई थी। 2019 में कंपनी ने 1 अरब अमेरिकी डॉलर के रेवेन्यू का माइलस्टोन पार कर किया था। उसके बाद कंपनी ने 2020 में इंदौर में नई फॉर्मूलेशन और पुणे में एक नई बायोलॉजिक/बायोसिमिलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू की थी।

2021 में कंपनी ने पल्मोकेयर डिवीजन के लॉन्च के साथ भारत में रेस्पिरेटरी सेगमेंट में कदम रखा था।

प्रोडक्ट/सर्विस (Product/Service)

Alkem Laboratories सभी प्रमुख चिकित्सीय क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स का विकास, निर्माण और मार्केटिंग शामिल है। इसके 800 से अधिक ब्रांड हैं, जिनमें से 12 ब्रांडों की वार्षिक बिक्री 1 करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में निम्नलिखित कैटेगरी शामिल हैं:

  • जेनेरिक दवाइयां
  • एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (APIs)
  • Biosimilars
  • Nutraceuticals
  • OTC प्रोडक्ट – प्लेगार्ड कंडोम, गर्भावस्था का पता लगाने वाली किट, लिवोएर्ब (आयुर्वेदिक दवा)
  • चिकित्सीय क्षेत्रों के लिए फार्मा प्रोडक्ट – जैसे संक्रमण-रोधी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, दर्द से राहत/एनाल्जेसिक, मधुमेह-रोधी, कार्डियोलॉजी, त्वचाविज्ञान, न्यूरोलॉजी/केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, और विटामिन, खनिज और पोषक तत्व।

Alkem Laboratories संस्थापक (Founder)

सम्प्रदा सिंह ने अपने छोटे भाई बासुदेव नारायण सिंह के साथ मिलकर 1973 में अल्केम लैबोरेट्रीज की स्थापना की थी।

सम्प्रदा सिंह (Samprada Singh)

सम्प्रदा सिंह ने अपने छोटे भाई बासुदेव नारायण सिंह के साथ अल्केम लैबोरेट्रीज की स्थापना की थी। उनका जन्म बिहार के जहानाबाद जिले के ओकरी गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अल्केम लैबोरेट्रीज के चेयरमैन के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से कॉमर्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई पुरस्कार जीते हैं। फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार 2017 में सम्प्रदा सिंह भारत के 43वें सबसे अमीर व्यक्ति थे, जिनकी नेटवर्थ लगभग 3.3 बिलियन डॉलर थी। उनका 27 जुलाई 2019 को 94 साल की उम्र में मुंबई, भारत में निधन हो गया था।

बासुदेव नारायण सिंह (Basudeo Narayan Singh)

बासुदेव नारायण सिंह अल्केम लैबोरेट्रीज के वर्तमान एग्जीक्यूटिव चेयरमैन है। उन्हे भारतीय फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में चार दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने 2007 से 2009 की अवधि में इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

वह 7वें वार्षिक फार्मास्युटिकल लीडरशिप समिट और फार्मा लीडर्स बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स 2014 में ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर 2014’ के प्राप्तकर्ता थे। उन्हें वर्ष 2016 में ‘EYE एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इन लाइफ साइंसेज’ भी नामित किया गया था। जनवरी 2018 में, उन्हें इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा ‘चीफ मेंटर ऑफ द ईयर’ नामित किया गया।

विजन & मिशन (Vision & Mission)

विजन: भारतीय स्वास्थ्य सेवा उद्योग में मूल्य-संचालित नेतृत्व हासिल करना और इसके माध्यम से : गुणवत्ता जो अनंत है, सेवा जो परवाह करती है, और कड़ी मेहनत जो सहन करती है।

विनिर्माण सुविधाएं (Manufacturing Facilities)

Alkem Laboratories के पास एक व्यापक विनिर्माण फुटप्रिंट है जिसमें कुल 21 मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं, जिनमें से 19 भारत में हैं और 2 संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।

भारत में विनिर्माण सुविधाएं

जगह/स्थान मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की संख्या फॉर्मूलेशन
बद्दी 2 टैबलेट, कैप्सूल और सूखी सिरप
दमन 3 टैबलेट, कैप्सूल, सूखी सिरप और तरल (Liquid)
सिक्किम 8 टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन, सूखी सिरप और तरल (Liquid)
मांडवा 1 एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (APIs)
अंकलेश्वर 1 एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (APIs)
इंदौर 3 कैप्सूल, गोलियाँ, सूखी सिरप, मलहम
पुणे 1 biosimilars

अमेरिका में विनिर्माण सुविधाएं

जगह/स्थान मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की संख्या फॉर्मूलेशन
कैलिफोर्निया 1 एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (APIs)
सेंट लुइस (मिसौरी) 1 गोली, कैप्सूल, तरल, मलहम

रिसर्च सुविधाएं (R&D Centers)

यहाँ Alkem Laboratories  की रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) फैसिलिटीज की लिस्ट दी गई है, जो मुख्य रूप से भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं:

  • अल्केम रिसर्च सेंटर, तलोजा, नवी मुंबई, महाराष्ट्र
  • अल्केम रिसर्च सेंटर, मांडवा, गुजरात
  • एंज़ीन बायोसाइंसेस लिमिटेड, T-ब्लॉक, MIDC, भोसरी, पुणे, महाराष्ट्र
  • एंज़ीन बायोसाइंसेस लिमिटेड, MIDC, भोसरी, पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे, महाराष्ट्र
  • अल्केम लेबोरेटरीज, फेंटन, MO, USA
  • एनोराक फार्मा, अज़ुसा, CA, USA

अधिग्रहण (Aquisition)

Alkem Laboratories द्वारा किए गए कुछ अधिग्रहण नीचे दिए गए हैं:

  1. एल्केम लेबोरेटरीज ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया में एक जेनेरिक फार्मास्युटिकल कंपनी, Pharmacor Pty. Ltd. का अधिग्रहण किया था।
  2. कंपनी ने 2010 में USA की एक फार्मास्युटिकल कंपनी एसेंड लेबोरेटरीज का अधिग्रहण किया था।
  3. 2011 में भारत में बायोसिमिलर के विकास में लगी कंपनी Enzen Biosciences का अधिग्रहण था।
  4. कंपनी ने 2012 में अमेरिका की एक APIs मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का अधिग्रहण किया था।
  5. कंपनी ने 2014 में गैल्डर्मा S.A. से भारत में ‘क्लिंडैक-ए’ ब्रांड का अधिग्रहण किया था।
  6. 2015 में कंपनी ने अमेरिका में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का अधिग्रहण किया था।

Alkem Laboratories प्रतियोगी (Competitors)

अल्केम लैबोरेट्रीज के मुख्य प्रतियोगी इस प्रकार है:

  • सन फार्मास्युटिकल्स
  • औरोबिन्दो फार्मा
  • सिप्ला लिमिटेड
  • टोरेंट फार्मा
  • डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज
  • डिविस लैबोरेट्रीज
  • Zydus Lifesciences
  • ग्लैंड फार्मा
  • अजंता फार्मा

मेट्रो ब्रांड्स कंपनी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q. अल्केम लेबोरेटरीज क्या करती है?

ANS: अल्केम लैबोरेट्रीज सभी प्रमुख चिकित्सीय क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स का विकास, निर्माण और मार्केटिंग शामिल है। इसके 800 से अधिक ब्रांड हैं, जिनमें से 12 ब्रांडों की वार्षिक बिक्री 1 करोड़ रुपये से अधिक है।

Q. अल्केम लेबोरेटरीज की रैंक क्या है?

ANS: अल्केम लेबोरेटरीज भारत की पांचवीं सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी है।

Q. क्या अल्केम लेबोरेटरीज एक MNC है?

ANS: जी हां, अल्केम लैबोरेटरीज एक भारतीय मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी है।